बिहार

ऑटो चालकों की समस्याओं के समाधान को लेकर परिवहन मंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ऑटो मेन्स युनियन बिहार का एक प्रतिनिधिमण्डल ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर सात सुत्री मांगों से सम्बन्धित मांग पत्र बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार से मिलकर ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और इसके समाधान का अनुरोध किया। परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऑटो चालकों की जो भी समस्याओं से आप लोगों ने अवगत कराया है उसे परिवहन विभाग गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द इसका समाधान नियमानुकूल करेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमण्डल को यह भी भरोसा दिलाया कि परिवहन विभाग का कोई भी पदाधिकारी ऑटो चालकों सहित आम जनता को वाहनों के कागजात बनाने के दौरान भष्ट्राचार में लिप्त पाये जायेगें उन पर विभागीय स्तर पर कारवाई की जायेगी।

प्रतिनिधिमण्डल में युनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल, अध्यक्ष प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार और मनोज कुमार मुख्य रूप से शामिल थें। प्रतिनिधिमण्डल ने परिवहन मंत्री श्री श्रवण कुमार से 7 सुत्री मांगों के अलावा पटना जिला सहित पुरे बिहार में मंहगाई को देखते हुए हर दो साल पर ऑटो का भाडा की समीक्षा कर भाडा का निर्धारण करने की मांग की है।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: