बिहार

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक के बैरिया स्थित प्रेमलोक मिशन स्कूल में शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व बताया गया. बच्चों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में भाग लेते हुए स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् गुरुदेव डॉ. प्रेम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन की अच्छी आदत है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक के कम उपयोग, पेड़-पौधों की सुरक्षा, जल संरक्षण और कचरे के उचित निस्तारण जैसे विषयों पर भी चर्चा की. बच्चों को बताया गया कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है और इसकी शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज और हरित पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत हो सके।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: