बिहार

जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना में “कोड ब्लैक” पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना में “कोड ब्लैक” पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई. यह अभ्यास बिहार प्रशासन, एटीएस, एसटीएफ, बिहार पुलिस और फायर सर्विस के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य आतंकी हमले या बम धमकी जैसी आपात स्थितियों में अस्पताल की तत्परता और समन्वय की जांच करना था।

मॉक ड्रिल दो चरणों में हुई। पहले चरण में टेबल टॉप सिमुलेशन और दूसरे में फुल स्केल ऑपरेशनल ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल के सभी विभागों, सुरक्षा टीम, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (ERT) और फायर मार्शल टीम ने सक्रिय भागीदारी की.

Advertisements
Ad 1

एडिशनल एसपी मो तनवीर अहमद, एटीएस ने बताया कि इस ड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में अस्पताल की सुरक्षा टीम, प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां मिलकर तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दे सकें।

डॉ. रवि शंकर सिंह, मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि मेदांता न सिर्फ चिकित्सा सेवाओं में, बल्कि आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षा प्रबंधन में भी सर्वोच्च मानक बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभ्यास में अस्पताल की सुरक्षा टीम के साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एटीएस, एसटीएफ और फायर सर्विस की टीमें मौजूद रहीं.इस अवसर पर डिप्टी एसपी अशोक पांडेय, अमोद कुमार (हेड सिक्योरिटी) समेत कई अधिकारी शामिल थे।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: