पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने खजपुरा और जगदेव पथ मोड़ स्थित पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
मौके पर ट्रैफिक ओपी प्रभारी और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को आपसी समन्वय बनाकर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
