बिहार

कुत्ते के बच्चे जैसा दिखने वाला चमगादड़ मिला

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के संपतचक क्षेत्र स्थित सोना गोपालपुर हनुमान मंदिर के पास देर शाम एक अनोखा चमगादड़ गिरा, जिसका चेहरा छोटे कुत्ते के बच्चे जैसा दिख रहा था. मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश ने इसे पकड़ लिया, जिससे इलाके में उत्सुकता और हैरानी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इतने बड़े और असामान्य चेहरे वाला चमगादड़ पहले कभी नहीं देखा. कुछ लोगों का मानना है कि यह हनुमान जी के दर्शन के लिए आया था, जबकि अन्य का कहना है कि यह घायल होकर गिरा था।

Advertisements
Ad 1

चमगादड़ की बड़ी नाखून और असामान्य आकार को देखकर कई लोग इसे देखने के लिए मंदिर पहुंचे, और यह विषय संपतचक पूजा कोतवाल तक पहुँच गया. इस अनोखी घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. भाई दीपावली के मौके पर इस अनोखे बड़ा चमगादड़ को देखने के लिए लोग वहां पहुंच गए बड़ी संख्या में और लोग पूजा पाठ भी करने लगे हालांकि पुजारी देने उसे वही की एक पेड़ पर छोड़ दिया।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: