बिहार

श्री गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

पटना सिटी, रॉबीन राज। श्री गणेश उत्सव की भव्य तैयारियां को लेकर चौक स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में आयोजन मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा और  संचालन संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने किया। बैठक में मंडल द्वारा महोत्सव की भव्यता के लिए नगर की सजावट एवं मां गंगा की तर्ज पर प्रतिदिन महाआरती का आयोजन गणपति पंडाल में करने का निर्णय लिया गया हैं। इस अवसर पर मौड़ीवाल ने कहा की उत्सव के प्रचार प्रसार के लिए इसी सप्ताह से कई जगह तोरण द्वार एवं सभी धार्मिक जगहों पर फ्लैक्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं गणेश पुराण की कथा के लिए मध्य प्रदेश सतना के कथा व्यास पंडित आदित्य प्रकाश त्रिपाठी जी रहेंगे।

बैठक में शिव प्रसाद मोदी, शशिशेखर रस्तोगी, भगवती प्रसाद मोदी, अरूण कुमार मिश्रा, संजय केशरी, धीरज सहगल, मोहित कुमार मौड़ीवाल, जनार्दन अग्रवाल, महावीर मोदी, अजय आजाद, डाॅ विकास कुमार गुप्ता, जय कृष्ण चन्द्रवंशी, संजीव यादव, सुजीत कसेरा, अंशु कुमार, विकास चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: