बिहार

माहुरी वैश्य संघ द्वारा सामुहिक रुद्राभिषेक का आयोजन

पटना सिटी, रॉबीन राज। शक्तिपीठ श्री छोटी पटनदेवी मंदिर प्रांगण में माहुरी वैश्य संघ द्वारा सामुहिक रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के आयोजन की शुरुआत बाबा विवेक द्विवेदी के सान्निध्य में विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना के साथ हुई। रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया गया।

संस्थान के सचिव रिन्दु कुमार बरहपुरिया के नेतृत्व मे आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा के मुख्य आयोजक संघ अध्यक्ष मुन्ना राम, दीपक कुटयार, सतनारायन कनध्वे, सचिन लोहानी, दीपक चरणपहाड़ी, सुनील सेठ, पप्पू साह, मनोज भदानी, प्रहलाद, देवेश एवं संघ की महिला सचिव रुचिता नवादिया, अध्यक्ष बबीता सेठ, पूजा, आंचल, नेहा, रेखा, पिंकी, चंद्रमनी, रश्मि समेत संघ के सभी सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन