पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): बुधवार को राम नवमी के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 44वां शोभायात्रा के पावन अवसर पर तैयारी हेतु समीक्षात्मक तीसरा बैठक मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र चंद्रबंशी जी के आवास पर राजेश कुमार चंद्रबंशी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन चुन्नू चन्द्रबंशी ने किया। बैठक में सबसे पहले प्रभु श्री राम जी के पूजा अर्चना किया गया एवं विश्व कल्याण के हित में शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर पुराने बिहार के गौरबशाली इतिहास पर चर्चा किया गया।
बैठक में रामनबमी शोभायात्रा में निकालने वाली प्रमुख पदाधिकारियो एवं कार्यसमिति सद्यस्य के गठन किया गया। अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी, उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र कुमार सिंह, श्री अजित पाण्डेय, श्री प्रभाकर मिश्रा, प्रो० अरुण कुमार, श्री शिशिर कुमार, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री चुन्नू चन्द्रबंशी, महामंत्री श्री मुरारी राय, मंत्री श्री सुजीत सिंह कुशवाहा, श्री बिनय कुमार बिट्टू, श्री सुधीर कुमार कसेरा, श्री श्रबन कुमार चन्द्रबंशी, श्री संतोष कुमार सोनू, श्री शंकर कुमार महतो, श्री कीर्ती यादव, श्री बिनीत नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार, मीडिया प्रभारी श्री बाबु भाई, कार्यालय मंत्री श्री गौरव कुमार, प्रमुख सद्यस्य को अपने अपने मुहल्ला में टोली बनाकर घर घर सम्पर्क कर भक्तो को शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा शामिल होने के लिए जिम्मेदारी दिया गया।
शोभायात्रा में शामिल डीजे एवं साउंड सिस्टम को एक नियंत्रित आवाज़ पर बजाने के लिए निर्णय लिया गया। नगर निगम चुनाव के कारण शोभायात्रा में शामिल उम्मीदवार के बैनर पोस्टर पर बैन रहेगा। बहुत जल्द शोभायात्रा में और भी निकालने वाली सभी प्रमुख संगठन के साथ एक बैठक के आयोजन किया जाएगा जिसमें शोभायात्रा को सुचारू एवं भब्य रूप दिया जा सके। बैठक में श्री राम जन्मोत्सव समिति के कार्यसमिति सद्यस्य बीरेंद्र कुमार पप्पू, अरविंद कुमार, सुरेंद्र पांडेय, केदार राय, मुन्ना सरकार, संजय मालाकार, छोटू गिरी, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश निषाद, धर्मेंद्र पटेल, अजय यादव, सूरज साह, अशोक गिरि, मुकुंद प्रसाद, बद्रीनाथ गुप्ता एवं बहुत सारे सक्रिय सद्यस्य शामिल हुए।
