बिहार

बच्चों ने सीखे कार्टून बनाने का तरीके

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार दिवस 2022 के अवसर पर प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन एवं किलकारी के सौजन्य से आओ कार्टून बनाएं कार्यशाला का आयोजन में विद्यालय एवं बस्तियों से प्रथम के द्वारा चयनित 45 बच्चों को प्रतिभाग कराया गया जिसमें पवनटून द्वारा बच्चों को कार्टून बनाने का गुण सिखाया गया । यह कार्यशाला किलकारी पवेलियन गाँधी मैदान में आयोजित हुआ। पवन टून और रश्मि सिन्हा द्वारा बच्चों को सबसे पहले मास्कमैन टाइटल पर बच्चों को कार्टून बनाने के तरीकों को बताया गया । बच्चों के द्वारा खुद से कहानी का शीर्षक स्मरण कर कहानी लिखवाये गये साथ ही उससे संबंधित बच्चों ने कार्टून बनाये एवं रंग भरे। इस अवसर पर प्रथम के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय , किलकारी के निदेशक ज्योती परिहार मौजूद थे।

Related posts

छठ महापर्व को लेकर एसपी ग्रामीण ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित