बिहार

श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का आयोजन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): नवाह पारायण महायज्ञ समिति एवं साधन धाम के तत्वावधान में परम श्रध्ये स्वर्गीय रामनरेश शास्त्रीय जी की पुण्य स्मृति में साधन धाम परिसर में 35 भुदेवो के साथ आचार्य श्री कन्हइया मिस्र के नेतृत्व में मानस पाठ प्रारंभ हुआ।अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने बताया इस महायज्ञ का उदघाटन रामदास जी की कुटिया के महंत श्री सत्यानंद जी के करकमलों से हुआ।उन्होंने मानस पाठ की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग के दुष्प्रभाव से बचने हेतु मानस वर्णित मंत्रोचार ही एक मात्र साधन है।प्रथम दिन पाठ से पूर्व यजमान श्री पंकज शुक्ला जी ने वैदिक मंत्रों से विधि विधान से सभी पूजन किया।

Advertisements
Ad 1

स्वर्गीय रामनरेश शास्त्री जी के चित्र का पूजन किया। पाठ प्रसंग में आज बाल कांड के मंगलाचरण ,भरद्वाज संवाद,सती का मोह ,शिव पार्वती विवाह,मनुसलरूपा के तप का मनोहर वर्णन चौपाई एवं दोहों के माध्यम से हुआ।संध्या में रामकथा का आयोजन हुआ।आज इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा, महासचिव सुरेश अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संयोजक पवन जगनानी, गौतम बिजपुरिया,ललित अरोड़ा, सरज कपूर, हिमांशु अरोड़ा, ज्ञानवर्द्धन मिश्र,मुकेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे सहसचिव देवानंद तिवारी

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: