बिहार

लघु सहस्त्रलिंगम भेंट कर सनातन संस्कृति को दिया वैश्विक संदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) समस्तीपुर की सांसद शांभवी एवं महावीर मंदिर न्यास के सचिव सायण कुणाल ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लघु सहस्त्रलिंगम भेंट किया है। यह भेंट भारतीय आध्यात्मिक परंपरा एवं सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक मानी जा रही है।

ज्ञात हो कि हाल ही में विराट रामायण मंदिर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई थी, जहां विश्व का सबसे बड़ा एकल शिवलिंग स्थापित किया गया है। इस उपलब्धि ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस पूरी पहल को बिहार की समृद्ध धार्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे प्रयास न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

error: