बिहार

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित


अररिया, रंजीत ठाकुर फारबिसगंज में विद्युत उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को विधायक विद्यासागर केशरी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। विधायक विद्यासागर केशरी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार, सहायक अभियंता कोमल कुमारी, जेई कैलाश कुमार, एजेंसी साइड इंजीनियर इदल, कर्मी विपिन झा, रंजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें जोगबनी, बथनाहा, कुशमाहा, मझुआ, अम्हारा, सिमराहा, ढोलबज्जा, रामपुर सहित शहरी क्षेत्रों से आए उपभोक्ता शामिल थे। मुसहरी पंचायत से आए अनमोल कुमार ने पंचायत में विद्युत संबंधी कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर रजिस्टर पर अंकित किया और उन्हें शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में विधायक ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन