बिहार

डुमरांव गांव में खाटू श्याम का सजा दरवार, भक्तों की उमड़ी भीड़

नालंदा, अन्नु : नालंदा अस्थावां प्रखंड के डुमरावां गांव में भक्तों द्वारा खाटू श्याम का दरवार सजाया गया। फूल से श्रृंगार और छपप्पन भोग लगाकर भक्ति भजन के साथ श्री श्याम को आह्वाहन किया गया। करीब 3 घंटे तक चले सत्संग में श्याम भक्तों ने खाटू श्याम के शरण मे आने के बाद अपने जीवन में हुए बदलाव के बारे में एक दूसरे को बतलाय। इस दौरान एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया गया। सत्संग में चर्चा करते हुए श्याम लाडला नीतीश कुमार उर्फ डब्लू ने खाटू श्याम के जीवन व कलयुग में उनके प्रभाव पर चर्चा किया। जीवन मे किसी देवी देवता को माने तो श्रद्धा से। मन और चित अगर शांत है तभी अध्यात्म का महत्व होता है। क्योंकि सत्य लोगों के बीच ही सत्संग होता है।

जिंदगी में सुख और दुख आप पर निर्भर करता है। जीने का नजरिया बदलना होगा। आप निःस्वार्थ भाव से और सुख की इच्छा के साथ जिएंगे, जिंदगी खुशहाल हो जाएगा। अगर जीवन के हर मोड़ पर हर गए है तो एक बार खाटू श्याम पर भरोसा करके देखिए। रास्ता भी मिलेगा और समस्या का समाधान भी।

Related posts

टोटो की सीट फाड़ने के आरोप में 13 वर्षीय भतीजी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सिक्योर कोडिंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रक्षाबंधन पर पंचक का साया, जानिए पटना में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

error: