बिहार

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में मेदांता लैब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पटना, अजित : मेदांता लैब राजा बाजार, पटना द्वारा बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, आशियाना मोर, राजा बाजार में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.मेदांता लैब राजा बाजार ने इस शिविर के दौरान 300 से अधिक मरीज़ों का शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, और थाइरोइड की मुफ़्त जाँच की.इसके आलावा लगभग 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराया.शिविर में गुर्दा रोग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जमशेद अनवर,प्रसिद्ध गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अमितेश कुमार,दांत संबंधी समस्याओं के विशेषज्ञ डॉ. अरशद हक़, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की डॉ. आरुषि नए प्रमुख रूप से अपनी सेवाएं देंकर संबंधित समस्याओं का परीक्षण किया और छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस विषय पर जानकारी दी

शिविर का संचालन मेदांता लैब निदेशक मोशिर आलम ने किया.इसमें बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के निदेशक अरुण श्रीवास्तव और प्रिंसिपल डॉ. अमृता ने इस सेवा को संस्थान के छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक अनमोल अवसर बताया.

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: