बिहार

महापौर सीता साहू का दो साल का कार्यकाल पूरा, महामहिम राज्यपाल द्वारा दी गई शुभकामनाएं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू के महापौर के रूप में उनका दो साल का कार्यकाल पूरा हुआ। सोमवार को पटना सिटी के महाराजगंज के तैलिक उत्सव हॉल में मकर संक्रांति और दो साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर दही-चूड़ा भोज आयोजित हुआ। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

महामहिम राज्यपाल द्वारा महापौर को शुभकामनाएं दी गई और दही चूड़ा का भी आनंद लिया गया। *महापौर श्रीमती सीता साहू द्वारा सभी नगर निगम वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किये जाएंगे। पटना को स्वच्छता के लिए बेहतर स्थान प्राप्त करना है इस उदेश्य को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के माननीय पार्षद, पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: