बिहार

श्याम मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन

पटनासिटी(रॉबीन राज): पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां भव्य रूप से की जा रही है। श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा चौक स्थित श्याम मंदिर परिसर में तीन दिवसयी 13, 14 और 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन होने वाला है।

जिसमे मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश सिरोठिया एवं उत्तर प्रदेश से आमंत्रित सात आचार्य के सानिध्य में किया जाएगा। मंदिरों के सदस्यों ने बताया की जो भी श्रद्धालु रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं वो श्याम मंदिर से से सम्पर्क कर अपनी सेवा दे सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से दिलीप डीडवानिया, राहुल अग्रवाल, सोनू बेडि़वाल, प्रदीप जैन गोपी चौमाल, संजय, मनीष एवं श्याम सेना के सदस्यगण शामिल हैं।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: