बिहार

महाशिवरात्री पर जलाभिषेक को उमड़ा जन सैलाब 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गुरूवार को अहले सुबह से ही शहरी व ग्रामीण इलाके में महाशिवरात्रि के महापावन अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए नंगे पांव सैंकड़ो श्रद्धालुओं का जन सैलाब शिवालयो व मंदिरों में उमड़ पड़ा. इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ हर हर महादेव का जयघोष करती तो चारों दिशाए भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो जाता. शिवालयो व मंदिरों को आकर्षक ढंग से बिजली के रंग बिरंगी बल्बों व किसिम किसिम के फुल पत्तों से दुल्हन की तरह सजाया गया था. नकटी भवानी प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करा रहे भरत यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन अखंड कीर्तन की परंपरा सदियों से चली आ रही है।आज के समय में अखंड कीर्तन और भजन विलुप्त होते जा रहा है । इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की जरूरत है । कीर्तन मंडली भी हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे , हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के पाठ के जरिए अखंड की शुरुआत की गई।बाबा भोलेनाथ की आरती में बड़ी संख्या में लोंगो ने हिस्सा लिया.

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिव भक्ति के गीत – संगीत पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे | वाल्मी , भुसौला , राम नगर , फुलिया टोला ,नकटी भवानी चकमुसा, बभनपूरा , नगवां , जानीपुर , सबजपूरा , बजरंग बलि कोलोनी , इसोपुर , करोड़ीचक , रानीपुर , राष्ट्रीयगंज , उफरपूरा , महुआबाग़ , बीएमपी – 16 एंड बीएमपी वेटनरी कॉलेज ,अनीसाबाद , बेउर , बालमीचक , हरनीचक , मित्रमंडल कोलोनी , साकेत बिहार , बिड़ला कोलोनी , परसा बाजार , कुर्थौल , एतवारपुर समेत संपत चक , बैरिया , गोपालपुर , गौरीचक इलाकों में तमाम शिवालयो व मंदिरों में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल , दूध ,धतुरा , बेलपत्र , पुष्प आदि से पूजन अर्चना करने व जलाभिषेक करने अहले सुबह से देर शाम तक महिलाओं व पुरुष श्रधालुओं का रेला उमड़ा रहा | दर्जनों जगहों पर अखंड कीर्तन व शिव चर्चा के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: