बिहार

फुलवारी शरीफ में चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान, कई लोगों पर लगाया गया जुर्माना

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना सहित बिहार के तमाम जिलों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दहशत के बीच कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, उसके बावजूद दूरदराज के इलाके की छोड़िए राजधानी पटना में लोग सबसे ज्यादा मास्क लगाने में बेपरवाह नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग ने अपनी जान भी गवा चुके हैं।

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए फुलवारी नगर में प्रखंड मुख्यालय के कर्मियों एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा सदर बाजार चुनौती कुआं शहीद भगत सिंह चौक महत्वाना चौराहा टमटम पड़ाव समेत सभी प्रमुख इलाकों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोगों से टीम ने जुर्माना भी वसूला । साथ ही कई लोग मास्क को लेकर चेकिंग कर रही टीम से उलझते नजर आए । वही मास्क चेकिंग कर रहे टीम ने जरा भी ढिलाई बरतने से इंकार कर दिया और लोगों को जमकर फटकार लगाई । साथ ही राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल और नियमों को माइकिंग के जरिए पूरे क्षेत्र में अनुपालन करने की अपील की गई । इसके अलावा सख्त निर्देश भी दिया गया कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध जुर्माने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी