पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी मिल जाए, इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती। आंवला नवमी के पावन अवसर पर इस तरह के सेवा कार्यक्रम का आयोजन बेहद सराहनीय है। आज के दिन खिचड़ी का प्रसाद बांटने और ग्रहण करने का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। उक्त बातें बिहार विधानसभा के सचेतक एवं पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मारवाड़ी सेवा समिति, पटना सिटी द्वारा आयोजित खिचड़ी प्रसाद वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजू सुल्तानिया भी उपस्थित रहे। यह सेवा कार्यक्रम पटना के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा सेविका ज्वेलर्स के प्रबंधक पवन खेमका द्वारा प्रत्येक वर्ष मारवाड़ी सेवा समिति के सहयोग से आयोजित किया जाता है।
समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने की। उन्होंने बताया कि आंवला नवमी के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समिति के सचिव राजकुमार गोयनका, विष्णु झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, अशोक बंका एवं राजेश डोलिया सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया।
