बिहार

विवाहिता का संदिग्ध हालात में मिला शव हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

नालंदा, राकेश। नालंदा में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में घर में मिला शव. परिजनों की मानें तो घरेलु कलह की वजह से घर में रखे कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज हत्या या आत्महत्या के पहलुओं पर जांच में जुट गई है. घटना हिलसा थाना क्षेत्र के ताड़ापर गांव का है. घटना के संबंध में चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बीघा गांव निवासी मृतका के पिता परशुराम यादव ने बताया कि 08 साल पूर्व 28 वर्षीय बेटी सुनीता देवी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के ताड़ापर गांव निवासी राजकुमार प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद से बड़े धूमधाम से किया था. जिसके बाद दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था अचानक रात को सूचना मिला कि बेटी ख़ुदकुशी कर ली.

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद मृतका के परिवार उसके ससुराल पहुंचे थे देखा तो वह मृत पड़ी है. बच्चे और सास रो रही है. जबकि किसी प्रकार का कोई विवाद की बातें सामने नहीं आया है. वहीं, मृतका का पति पटना में रहकर जनरल कंपटीशन की तैयारी करता है. और ससुर चेनई के स्टिल प्लांट में मजदूरी करता है. स्थानीय सूत्रों की मानें तो लड़की का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी कारण से तंग आकर ख़ुदकुशी कर ली है. मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री संतान के रूप में है. वहीं, हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ बता पाना संभव है…

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

error: