क्राइमबिहार

विवाहित महिला ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा चौकी के पास की रहने वाली एक विवाहित महिला ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ! वही घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छान बीन शुरू कर की। जहाँ मृतिका के पास से एक सोसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस सोसाइड नोट को बारीकी से जांच कर रही है। वही पुलिस ने मृतिका की पहचान विन्देश्वरी देवी के रूप में किया। घटना की सुचना पर पहुँचे परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही मृतिका के साथ मार पीट कर उसे फांसी पर चढ़ा कर आत्म हत्या सावित करने का भी आरोप लगाया है।मृतिका के परिजनों ने बताया है कि वे मधुवनी के रहने वाले है और अपने बहन की शादी 2016 में दान दहेज देकर मोगमपुरा के रहने वाले सांखिकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत निशिकांत कुमार से किये थे। ससुराल वाले और उसका पति दहेज और रुपये की मांग कर रहे थे।मांग पूरा न होने पर उनकी बच्ची को मार डाला है । फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों के व्यान पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वही पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” का हुआ आयोजन

पटना ट्रैफिक पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

error: