अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा एवं घूरना थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार व घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए। बैठक में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील किये की क्षेत्र में शांतिपूर्वक मुहर्रम पर्व मनाएं। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।
घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा उपद्रवियों, शरारती तत्वों एवं शराबियों पर नजर रखने की बात कही। साथ ही आपसी सौहार्द बिगाड़ने तथा तनावपूर्ण वातावरण बनाने एवं अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही गई। बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 अखाड़े घूरना थाना क्षेत्र में चार अखाड़े निर्धारित किया गया है। मुहर्रम के अवसर पर सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी लोगों को अफवाह से बचने का भी अपील किया है। मोहर्रम में सभी को लाइसेंस लेने की अनिवार्यता के बारे में बताया गया। वहीं सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम जुलूस में किसी भी जुलूस में तलवार सहित अन्य धारदार हथियार, डीजे, अश्लील गाना का उपयोग नहीं करना है।
मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो एवं समिति के सभी सदस्य पहचान पत्र में रहना अनिवार्यता है। इस पर बैठक में लोगों ने कई सुझाव दिए। वहीं घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। सभी करबला मैदान में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार के घटना होने पर अविलंब प्रशासन को सूचित करना है। साथ ही ग्रामीणों को यह भी कहा कि पुलिस आपके उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी। थानाध्यक्ष ने दोनों समुदाय के लोगों को सुझाव भी दिए। इस बैठक में एसआई रमेश सिंह, राज तिवारी, पीएस यादव, एसएसबी इस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर, सरपंच प्रतिनिधि मो मसऊद, नवाबगंज उपमुखिया प्रतिनिधि मो हसीब अंसारी, गिरानंद पासवान, संजय यादव, जफर हुसैन, वार्ड पंच मो आलम, मो कासिम, रणविजय शर्मा, मो कारी, राजा रक्षित, मो सलीम, शंभू यादव, अनिल यादव, पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव, सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
