पंजाब

राजौरी में एलओसी के पास विस्फोट में गांव खेर कोटली का मनजीत शहीद

दसूहा(प्रवीन सोहल): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास विस्फोट में सेना के दो जवान शहीद हो गए जिनमें होशियारपुर के दसूहा अधीन आते गांव खेरा कोटली का 25 वर्षीय सैनिक मनजीत सिंह सबी वीरगति को प्रप्त हुआ। यहां शहीद के पैतृक गांव में शोक का माहौल है वहीं शहीद के बड़े भाई अवतार सिंह जहां अपने भाई की शहादत पर गर्व महसूस कर रहे है वही अपने भाई की हुई अचानक मौत से दुखी भी है अपने भाई को याद करते हुए अवतार बताते है की दो दिन पहले उनकी मनजीत सिंह से बात हुई थी उसने दिवाली पर आने की बात कही थी और 10 को उसके एक मित्र की सिस्टर की शादी थी उसमें शरीक होने मनजीत ने जाना था. वही गांव के पूर्व सरपंच जगमोहन सिंह बब्बू घुमन ने बताया की मनजीत छे भाई बहनो से सब से छोटा था उसके जाने से यहां गांव निवासियों को गर्व है वही परिवार के लिए यह सब से बड़ी दु:ख की घड़ी है हम पंजाब सरकार से मांग करते है की गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा जाए।

Related posts

भारत-USA फ्री ट्रेड डील, लैंड पूलिंग और स्टूडेंट आंदोलन को लेकर किया प्रदर्शन

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

“शहर जिंदा करो” – श्रीजल गुप्ता की पहल पर शहर को मिले पोर्टेबल टॉयलेट; व्यापार मंडल के सहयोग से तय होंगे स्थान

error: