उत्तरप्रदेश

अश्लील कॉल और मैसेज से 10 जनपदों की महिलाओं को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार

बलिया(संजय कुमार तिवारी): लखनऊ की वीमेन पावर टीम ने अश्लील फोन करके महिलाओं को परेशान करने वाले आरोपी को बलिया से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार वर्मा गड़वार का रहने वाला है, जो अलग-अलग जिलों की 20 महिलाओं को फोन कर परेशान करता था। महिलाएं विरोध करते थी तो उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। 1090 पर महिलाओं ने फोन कर इसकी शिकायत की थी। कई बार काउंसिलिंग के बाद भी आरोपित में सुधार नहीं हुआ तो इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गड़वार पुलिस के साथ दबिश देकर उसे दबोच ली.

बताया जा रहा है कि टीम बुधवार को ही बलिया पहुंची थी। इसके बाद टीम सर्विलांस की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस कर गड़वार पहुंची। पुलिस ने हुलिया बदलकर आरोपी की रेकी की। फिर गड़वार पुलिस की मदद से शिवकुमार को उसकी स्टेशनरी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद हुआ हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिव कुमार ने 10 जिलों की महिलाओं को फोन किया था। उसने स्वीकार किया है कि वह कोई भी नंबर मिला देता था। फोन पुरुष उठाता था तो वह बात नहीं करता था, लेकिन महिलाओं के कॉल उठाते ही वह अश्लील बात शुरु कर देता था। इसके खिलाफ लखनऊ से आठ, प्रयागराज से चार तथा मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर, बाराबंकी, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, आजमगढ़ व खीरी से एक-एक शिकायतें दर्ज हुई थी। थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह ने बताया कि टीम आरोपी के खिलाफ गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts

एसटीएफ और स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार!

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

तमंचा दिखाकर छात्र को अगवा करने की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर की फायरिंग

error: