बिहार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

दरभंगा, (न्यूज़ क्राइम 24) ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। थाने में संधारित पंजियोंक्रम आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर0टी0आई पंजी, महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओoडीo जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की।

साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फिरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक, ATM की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने,वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने,शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिये गए।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: