राष्ट्रीय

प्लास्‍टिक मुक्त बनाना हैं, पर्यावरण को बचाना हैं

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क: पुरे देशभर में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है. इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं. पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना है। ताकि पर्यावरण को हम सब मिलकर एक साथ बचा सके। पर्यावरण और इंसान के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है और इसी जीवन को लोग अपनी गलतियों से बिगाड़ रहे है

जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ तो रहा ही है इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा हैं।इसके लिए सबसे पहला कदम यही होना चाहिए कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के देखभाल को अपना फर्ज समझे। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए एक अलग ही थीम चुनी जाती है, जिसका विषय पर्यावरण समस्याओं के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान आकर्षित करने में मदद और लोगों मे जागरूकता लाने का काम करता हैं।

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” थीम पर फोकस है। इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें इसको लेकर यह थीम चुना गया हैं। क्युकी प्लास्टिक का इस्तेमाल इस वक्त पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। हमे इस थीम को ध्यान देते हुए प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisements
Ad 1

हमें प्लास्टिक की थैलियों पर निर्भर न रहते हुए पुराने कपड़े से बने झोले या थैलियों का उपयोग बढ़ाकर पर्यावरण के संरक्षण में हमारा योगदान देना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने चारों ओर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा समय-समय पर उन्हें पानी, खाद देकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। आसपास के लोगों को भी इस चीज के बारे मे जागरूक करने का काम करना चाहिए। क्युकी कहते हैं न ज़ब बूंद-बूंद से घड़ा भर जाता है तो आम नागिरक भी इस मुहावरे के अर्थ को समझते हुए पर्यावरण को बचाने का कार्य कर सकते हैं।

रॉबीन राज
न्यूज़ एडिटर

Related posts

दूध हुआ सस्ता: अमूल ने घटाए दाम, अब मिलेगा राहत भरा स्वाद

ManMohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

News Crime 24 Desk

आरिफ मोहम्मद खान होंगे बिहार के नए राज्यपाल

error: