ताजा खबरेंबिहारराष्ट्रीय

आरिफ मोहम्मद खान होंगे बिहार के नए राज्यपाल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा उन्होंने दो राज्यों के राज्यपाल को भी बदल दिया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है. पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है।

राज्यपालों की नई नियुक्तियां:

डॉ. हरि बाबू कम्भमपति: मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।
जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त): उन्हें मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: बिहार के वर्तमान राज्यपाल को केरल का राज्यपाल बनाया गया है।
आरिफ मोहम्मद खान: केरल के वर्तमान राज्यपाल को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
अजय कुमार भल्ला: पूर्व गृह सचिव को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न