बिहार

पटना साहिब विधानसभा में संगठन के दृष्टिकोण से नए मंडल अध्यक्ष बनाए गए

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब विधानसभा पटना महानगर के अंतर्गत संगठन महापर्व के अवसर छह मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए।मंडल चुनाव प्रभारी संजय पटवा ने गायघाट मंडल में अध्यक्ष पंकज गुप्ता, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पश्चिम द्वार मंडल में अध्यक्ष जितेंद्र जीतू, चुनाव प्रभारी अधिवक्ता नवीन सिंहा ने बजरंग मंडल में अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने जल्ला महावीर मंडल में जितेंद्र मेहता, चुनाव प्रभारी बलराम मथुरी ने पहाड़ी मंडल में राहुल मंडल, चुनाव प्रभारी नित्यानंद सिंह ने मालसलामी मंडल में मनोज यादव को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में भाजपा संगठन आने वाले चुनावों में सांगठनिक मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: