बिहार

एसएसबी ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम

अररिया, रंजीत ठाकुर मंगलवार को 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा निर्देश पर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के परिसर में आयोजित किया गया जिसमें वाहिनी के संदीक्षा परिवार की महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वाहिनी के सहायक कमांडेंट डॉक्टर लीला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्तन, पेट, गर्भाश्य,एवं ग्रीवा, से संबंधित कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य समस्याओं को खुलकर सामने रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताते हुए निर्देश दिया कि अपने-अपने स्वास्थ्य जांच अवश्य करावे।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी