बिहार

वार्ड सदस्य ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव को उनके कार्यालय में अचरा पंचायत के वार्ड सदस्य सदानंद यादव ग्रामीणों के साथ विधायक को शाल उढ़ाकर स्वागत करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बायो बृद्ध बेचन यादव, कुमोद यादव, महेंद्र यादव, सदानंद यादव, उसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमानंद राय, दिनेश यादव आदि मौजूद थे। वार्ड सदस्य के द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि लक्ष्मीपुर वीरपुर मार्ग स्थित लक्ष्मीपुर चौक से पश्चिम विष्णु देव यादव के घर के समीप से उत्तर जाने जाने वाली पक्की सड़क जो वार्ड संख्या 11 के राजेंद्र यादव के घर होकर जाती है।

जिसमें लगभग 300 फीट में सड़क निर्माण नहीं किया गया है जिससे आवागमन करने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। कच्ची होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढा हो गया है। आवेदन में अनुरोध करते हुए विधायक से कहा जांच करवा कर बरसात पूर्व सड़क निर्माण कराया जाए ताकि आवागमन सुलभ हो सके। इस बाबत विधायक ने कहा अधिकारी से सड़क का जांच करवाते हैं इसके बाद निर्माण कार्य किया जायेगा।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी