उत्तरप्रदेश

जनता दल यूनाइटेड प्रत्यासी घोषित करती हैं तो चुनाव लड़ेंगे मेजर रमेश चन्द्र उपाध्याय

बलिया(संजय कुमार तिवारी): उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव वर्ष 2022 में होना है लेकिन अभी से तोड़ जोड़ की राजनीति शुरू हो गई है ।बिहार के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जनता दल यूनाइटेड बीजेपी के साथ गठबन्ध कर चुनाव लड़ने के प्रयास में है ।जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने अपने पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय को चुनाव लड़ने के संकेत दिए । उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबन्ध में अभी सीटो की संख्या पर तो स्पष्ट संकेत नही है ,परन्तु बलिया के बैरिया विधान सभा से मेजर रमेशचंद्र उपाध्याय को 2022 में विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी के संकेत दिए गए ।अब देखना है कि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के बीच समझौते में बैरिया सीट किसे मिलती है ।जब कि भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह सिटिंग विधायक हैं ।बैरिया विधान सभा सीट से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भरत सिंह भी चुनाव लड़ने का बैरिया विधान सभा से मन बना चुके हैं लेकिन विधाक सुरेन्द्र सिंह और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बीच बढ़ी खिंच तान बैरिया विधान सभा की सीट को पार्टी किस ओर मोड़ती है, आने वाला समय तय करेगा ।

Related posts

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

error: