बिहार

रक्तदान व अंगदान से बढ़कर दान नही : डीआइजी

दानापुर(अजीत यादव): रक्तदान व अंग दान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता. आपका रक्त किसी को जीवन दे सकता है. कोरोना काल में ये देखा गया है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान करती रही है. उक्त बातें एसएसबी सीमांत मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक सुधीर शर्मा ने खगौल रोड स्थित एसएसबी की 40 वीं वाहिनी के प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कही.

उपमहानिरीक्षक वर्मा एवं कमांडेंट मनीष कुमार एवं उप कमांडेंट चिकित्सा डॉ० सुधांशु श्रीकृष्णन, उपकमांडेंट अजीत सिंह, सहायक कमांडेंट उमाशंकर पटेल, सहायक कमांडेंट संभुवन कुमार के साथ-साथ वाहिनी के छह अधिकारी एवं 36 जवानों ने रक्तदान किया।

Related posts

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में