फुलवारीशरीफ, अजित। रविवार को थाना स्तर से गठित विशेष टीम द्वारा ग्राम हसनपुरा में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया. साथ ही लगभग 65 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
थाना अध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि हसनपुरा में लंबे समय से बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने का अवैध धंधा चल रहा था. छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में सामग्री को भी नष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
