बिहार

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर जीवनशैली को नियमित रखें, मधुमेह से बचें

20251114 172754

फुलवारीशरीफ, अजित। विश्व मधुमेह दिवस (14 नवम्बर) के मौके पर मेदांता हॉस्पिटल, पटना के डॉ. अंशुमन कुमार ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए समय पर जागरूकता बेहद जरूरी है।

डॉ. अंशुमन ने बताया कि स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवन और फास्ट फूड व कोल्ड ड्रिंक से परहेज मधुमेह से बचाव के मुख्य उपाय हैं. उन्होंने कहा कि वजन नियंत्रण में रखें, धूम्रपान व शराब से दूर रहें और पर्याप्त नींद लें। उन्होंने बताया कि अगर बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, वजन कम होना या घाव का जल्दी न भरना जैसे लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. इस वर्ष का थीम है—‘सबको मधुमेह का इलाज मिलना चाहिए’. डॉ. अंशुमन ने कहा कि नियमित जांच और समय पर दवा लेकर मरीज पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी सकता है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!