बिहार

महावीर कैंसर संस्थान पटना जिले के टॉप परफोरमिंग प्राइवेट अस्पताल के रूप में चयनित

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): महावीर कैंसर संस्थान को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पटना जिले के टॉप परफोरमिंग प्राइवेट अस्पताल के रूप में चयन किया गया है। उक्त सम्मान पत्र जिला पदाधिकारी पटना द्वारा संस्थान के अधीक्षक डा॰ एल॰ बी॰ सिंह को दिया गया। इस अवसर पर डी.पी.एम. डा॰ मनोज कुमार, डा॰ विनिता त्रिवेदी, संस्थान के वरीय चिकित्सकगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अधीक्षक डा॰ एल॰ बी॰ सिंह ने जिलाधिकारी एवं उनके पूरे टीम को संस्थान की ओर से धन्यवाद दिया एवं इस सम्मान के लिए आचार्य किशोर कुणाल , सचिव, महावीर मन्दिर न्यास समिति, डा॰ मनीषा सिंह, निदेशक (मेडिकल) एवं अन्य चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्य कर्मीयों ने प्रसन्नता जाहिर की।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन