बिहार

छोटकी सपहुंआं में महादलित युवक की डूबने से मौत, पूर्व विधायक अरुण मांझी ने परिजनों से की मुलाकात

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के पुनपुन प्रखंड स्थित छोटकी सपहुंआं गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के महादलित टोला निवासी रामजी मांझी के पुत्र झूलन मांझी की पानी से भरे गड्ढे (आहर) में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा देर रात खेत से काम करके लौटने के दौरान पैर फिसलने से हुआ. पूर्व विधायक ने कहा कि हादसा बहुत ही दुखद है.सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी सहायता जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य महादलित आयोग के पूर्व सदस्य सह पूर्व विधायक अरुण मांझी मौके पर पहुंचे और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को यथाशीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग भी की. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पूर्व विधायक के साथ मौके पर सौरभ मांझी, विशुनदेव मांझी, मिथलेश मांझी, राजेश मांझी समेत दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: