बिहार

फुलकाहा और बसमतिया थाना में विभिन्न कांडों के जप्त शराब का मजिस्ट्रेट ने कराया विनिष्टिकरण

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा और बसमतिया थाना परिसर में मंगलवार को विभिन्न कांडों में दर्ज जप्त शराब का मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में विनिष्टिकरण किया गया।

मौके पर मध निषेध विभाग अररिया के पु०नि० शत्रुंजय कुमार के मौजूदगी में फुलकाहा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में दो कांडों में जप्त कुल 95 लीटर तो बसमतिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में दस कांडों में जप्त 757.1 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब का विनिष्टिकरण किया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण