बिहार

निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 150 पशुओं का किया इलाज

अररिया, रंजीत ठाकुर : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम की उपस्थिति में मंगलवार को बाह्य सीमा चौकी पथराहा के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव पथराहा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में 30 सीमावर्ती पशुपालक के 150 पशु लाभान्वित हुए।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट राणा कुमार के अलावे 08अन्य कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: