बिहार

टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में भगवान बुद्ध की जयंती का आयोजन

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर, मेदनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल के प्रांगण में बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उदघाटन विद्यालय निदेशक एवं सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि आज का दिन बहुत विशेष दिन है क्योंकि आज ही भगवान बुद्ध का जन्‍म हुआ था ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आगे कहा कि उन्‍हें बुद्धत्व की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी और वैशाख पूर्णिमा के दिन ही कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ।विद्यालय की प्राचार्या पिंकी कुमारी ने कहा कि हमें भगवान बुद्ध द्वारा बताएं गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।उन्होंने बच्चों से अकादमिक पुस्तकों के साथ – साथ समाचार सुनने और पढ़ने पर बल देने को कहा। शिक्षिका रूबी कुमारी ने कहा कि हमें जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और सच्चाई के मार्ग पर हमेशा चलना चाहिए।समारोह में पत्रकार कुंदन कृष्णा, मो. साकिब, रेणु शर्मा, शबनम खानम,सुप्रिया कुमारी, जुली कुमारी, साक्षी प्रिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थिति थे।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: