बिहार

लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) 357 वां प्रकाश पर्व को लेकर पुरे देशभर में धूम हैं। वहीं सिख समुदाय के लोगों ने शनिवार कि शाम लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। बाललीला गुरुद्वारा परिसर में विशेष अग्निकुंड बनाया गया। सभी ने मिल-जुलकर गीत गाए और पूजा-अर्चना कि। जहां अरदास कर अग्नि प्रज्वलित की गई। बाद में मूंगफली, रेबड़ी, पट्टी प्रसाद के रुप में वितरित की गई। वहीं सिख-संगतों ने बताया कि सिक्ख और पंजाबी समुदाय के लोगों के इस विशेष पर्व की शुरूआत व परम्परा मकर संक्रान्ति से एक दिन पूर्व की रात्रि 13 जनवरी को होती है और ये पर्व बेटियों को समर्पित है।

Advertisements
Ad 1

जिनकी नई-नई शादी होती है या घर में बेटी जन्म लेती है उनके परिवार में पहली लोहड़ी के माध्यम से ये चार चांद लगाने जैसा पर्व है। इस पर्व में जहां श्रद्धालु गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सामने मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त कर अग्नि कुंड की परिकर्मा कर उसमें काले तिल जलाकर ईश्वर को नमन कर अपने परिवार की समृद्धि की कामना करते है।

Related posts

एलपीजी गैस संकट पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन , पीएम का पुतला दहन

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

error: