पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा मेडिकल कॉलेज, पटना में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के तहत तिरंगे के सम्मान में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), नई दिल्ली के निर्देशों के तहत किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उषा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली में कॉलेज परिसर से बड़ी संख्या में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. रीता कुमारी, डॉ. नीलम सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सत्येंदु सागर, डॉ. नीलू प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। रैली के दौरान तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
