बिहार

गौरीचक थाना को मिला नया भवन, CCTNS और CCTV कंट्रोल रूम समेत आधुनिक सुविधाओं से लैस

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पटना पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार, 13 अगस्त 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना सुश्री शैलजा ने गौरीचक थाना के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। नवनिर्मित थाना भवन में पुलिसिंग को बेहतर और तकनीक आधारित बनाने के लिए कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

भवन में CCTNS कक्ष, अनुसंधान कक्ष, सिरिस्ता कक्ष और चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक सुविधाओं से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने नवनिर्मित थाना भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को त्वरित, प्रभावी एवं बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related posts

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पटना विमेंस कॉलेज में NSS स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण-सह-शपथ ग्रहण समारोह

error: