पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पटना साहिब नगर इकाई की ओर से छात्र मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने त्रिमूर्ति शहीद चौक, मंगल तालाब के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, पेपर लीक, नियुक्तियों में धांधली और परीक्षाओं में अनियमितता के मुद्दे पर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्र हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
ABVP के जिला संयोजक हरिओम दिनकर ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि जिन परीक्षाओं में धांधली हुई है, उन्हें निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में राहुल कुमार, रंजन कुमार, शिवम कुमार, रोहित यादव, अनिस सिंह, अमन समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
