बिहार

लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां, शटर बंद करके हो रही है दुकानदारी!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर जहां बिहार सरकार से लेकर सभी आला अधिकारी की नींद उड़ी हुई है।वहीं एक तरफ कोरोना संक्रमण को लेकर जिला पदाधिकारी से लेकर फारबिसगंज अनुमंडल प्रशाशन, क्षेत्र के बाजारों में गाइड लाइन के अनुसार ग्यारह बजे के बाद खुल रही दुकानों पर सख्ती बरत रही है। तो वहीं दूसरी ओर इसके विपरीत बथनाहा में प्रशासन की लापरवाही कहा जाय या फिर मेहरबानी,सरकारी गाइड लाइन ताख पर रखकर शटर बंद कर दुकानदारी कर रहे ऐसे दुकानदारों पर न ही कोई जांच की जा रही है न ही कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही नहीं होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहें है।वहीं एक ही जगह में दो रीत वाली कहानी साबित हो रही है।सूत्रों की माने तो बथनाहा ओपी क्षेत्र के बीरपुर चौक से हटिया चौक तक कर रहे कपड़े की दुकान बाहर से तो बंद है लेकिन अंदर ग्राहक खचाखच भरी रहती है।जबकि कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने को लेकर प्रसाशन सख्ती दिखाने का दावा कर रही है।वहीं बाजार में रोजाना दर्जनों दुकान को सील करने की कार्यवाही खानापूर्ति की जा रही है।ऐसे में सवाल उठता है कि इस क्षेत्र में क्या इसकी छूट है।कहीं ऐसा न हो कि कोरोना संक्रमण चोरी छिपे ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर जाये। औऱ चर्चा बाजारों की होती रहे। क्योंकि न ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग इतने जागरूक है, न ही सचेत, ऐसे में यह लापरवाही न भारी पड़ जाए, प्रशासन एवं इस क्षेत्र के लोगों के लिए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: