बिहार

मन की बात कार्यक्रम के 113वें कड़ी को भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग टीवी पर सुना

अररिया, रंजीत ठाकुर मन की बात की जरिये पीएम ने परिवारवादी राजनीति पर चोट करते हुए कहा कि परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं को दमन करती है इसलिए बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले 1लाख युवाओं व लोगों से पॉलिटिकल सिस्टम जुड़ने का मेरे अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है जो देश की दशा और दिशा बदलने में मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव भाजयूमो जिला अध्यक्ष आकाश राज जिला महामंत्री दीपक मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पटेल संग मन की बात कार्यक्रम के 113वें कड़ी को बूथ संख्या 146 पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं संग टीवी पर अवलोकन व श्रवण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेने के उपरांत कही।

विधानसभा प्रभारी श्री कुमार व कोषाध्यक्ष श्री यादव एवं जिला अध्यक्ष श्री राज ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए बताया कि पीएम ने भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जिसमें पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ओर स्पेस टेक स्टार्टअप गेलेक्स आई की प्रगति शामिल है।उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के लिए असम अरुणाचल प्रदेश में सामुदायिक पहल की सराहना की और वेस्ट टू वेल्थ बनाने के अभिनव दृष्टिकोण के लिए मध्यप्रदेश के झाबुआ की भी सराहना की तथा खिलौना रिसाइक्लिंग के महत्व पर जोड़ दिया। पीएम ने पोषण माह के महत्व पर भी विचार रखें और बच्चों को पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया तो हर घर तिरंगा पूरा देश तिरंगा अभियान की सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि 15 अगस्त को दिखा एक भारत श्रेष्ठ भारत नजारा। इस मौके पर जितेंद्र साह,अमन राज, आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा