उत्तरप्रदेश

50 लाख रुपये की शराब हुआ बरामद

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): शराब बंदी के बाद भी शराब माफिया अपना कारोबार को चला रहे है। मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकार आरोवी स्थित बिग बाजार के पास का है,जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कंटेनर ट्रक से अनलोड करने के दौरान छापेमारी की ।जहां से हरियाणा निर्मित 347 काटून अंग्रेजी शराब को बरामद किया। साथ कंटेनर ट्रक ,दो ऑटो और एक कार को भी जप्त किया गया । वही पुलिस की भनक लगते ही शराब माफिया समेत सभी गाड़ी के चालक भी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। जप्त की गई अंग्रेजी शराब की कीमत 50 लाख रुपये से ऊपर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए रात के सन्नाटे शराब के काटून को अनलोड कर ऑटो और कार से किसी अन्य जगह भेजने की तैयारी में थे।शराब माफिया अपने धंधा करने से बाज नही आ रहे है।पुलिस पर भी एक सबाल खड़ा होता कि पटनासिटी जो बिल्कुल चालू जगह है और शराब माफिया शराब लेकर घुस जाता है और पुलिस को भनक तक नही रहता है ।ये बात हजम नही होता है।लेकिन गस्ती कर रहे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।फिलहाल पुलिस फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है और सभी वाहन मालिकों पर मामला दर्ज कर कानूनी करबाई किये जाने की बात कह रही है।

Related posts

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा

बच्ची एक पैर से 400 मीटर के स्कूल के सपने को नाप रही है

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

error: