बिहार

बैटरी लोड दो ट्रक के तहखाने से मिली लाखों की शराब

नालंदा(राकेश): पुलिस ने पटना उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर अलग-अलग थाना इलाके से बैटरी लोड दो ट्रक के तहखाने से करीब 10 लाख की शराब बरामद की। बरामद शराब को अधिकारी नकली बता रहे हैं। बोतलों पर बैच नंबर नहीं है। तीन लोगों को पकड़ा भी गया। चंडी थाना पुलिस ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ रामघाट के पास लगे ट्रक से 330 लीटर शराब बरामद की।

मौके से पटना सिटी निवासी चालक अशोक यादव और फतुहा निवासी खलासी स्वारथ राय को पकड़ा गया। ट्रक पर बैटरी लोड था। शराब बैटरी के बीच और केबिन में तहखाना छिपाई गई थी। इसी तरह दीपनगर थाना पुलिस बैटरी लोड ट्रक से शराब खेप जब्त की। करीब करीब 40 कार्टन शराब बरामद किया गया। चालक फरार हो गया। जबकि, खलासी पकड़ा गया। चंडी थानाध्यक्ष रितूराज व दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। बरामद शराब को गिनती जारी है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: