बिहार

जिला पदाधिकारी अररिया के अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई

अररिया(रंजीत ठाकुर): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारगी के साथ मनाने के लिए जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में गुरुवार को अररिया नगर थाना परिसर में जिला शांति समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सम्मानित जनप्रतिनिधियों को रामनवमी पर्व एवं रमजान माह के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित सदस्यों एवं पूजा कमिटियों के सदस्यों को रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की किया गया। उन्होंने कहा कि रामनवमी के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनावें। जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिले के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। रामनवमी का जुलूस दिन में 2:00 बजे से 6:00 बजे तक समाप्त करने की अपील सम्मानित शांति समिति के सदस्यों से की गई। इस पर शांति समिति के सदस्यों ने भी कहा कि हरहाल में शाम 6:00 बजे तक सभी प्रकार के जुलूस/रथ सम्पन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा। जुलूस का नेतृत्व करने वाले अनुशासित रहेंगे और अपने अनुयायियों को भी अनुशासित रखेंगे। सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया कि भोलेंटीयर की सूची अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। जुलूस में मोटरसाइकिल एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। जुलूस में अस्त्र शस्त्र तलवार, भाला, गड़ासा, हॉकी स्टिक आदि को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने भी रामनवमी पर शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व एवं उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक एवं शरारती तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। मौके पर माननीय मुख्य पार्षद श्री रीतेश कुमार राय, एसडीएम शलैश चंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार, अंचलाधिकारी गोपीनाथ मंडल, नप कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह, नगर थानाध्यक्ष कुमार अभिनव एवं सम्मानित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: