उत्तरप्रदेश

भाजपा सरकार में बढती महंगाई को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र

बलिया(संजय कुमार तिवारी): ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमीन(AIMIM) सहित भागीदारी संकल्प मोर्चा के अन्य संगठन दल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी एडवोकेट के नेतृत्व भाजपा सरकार में बढती महंगाई को लेकर एक विज्ञप्ति बिल्थरारोड के उप जिला अधिकारी सर्वेश कुमार यादव द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम दिया गया विज्ञप्ति बिल्थरारोड तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को दी गई जिसमें बढ़ते दामों को लेकर जिक्र किया गया । जैसे पेट्रोल डीजल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि व मंहगाई तथा प्रदेश में बहन बेटियों के साथ बलात्कार व हत्या जैसे आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी व अपराधियों का खुलेआम घूमना व पुलिस, अधिकारी द्वारा बिना रुपए लिए काम न करना व उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से कानुन व्यवस्था फेल होने के मामलों को लेकर कि वह राज्य सरकार को आदेशित करे कि इन सभी चीज़ो पर अंकुश/लगाम लगाए ताकि आमजनमानस का जीवन यापन सही ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से हो सके.

Advertisements
Ad 1

क्योकि इससे गरीब मज़दूर छात्र महिलाएं व आम आदमी परेशान है। इस अवसर पर विधानसभा महासचिव बिल्थरा रोड़ रईस अहमद, समीर फ़ारूक़ी,शेरीफ़ अहमद यूथ जिलामहासचिव बलिया, अफ़रोज़ अहमद,अमीन अंसारी, यूसुफ अहमद, अज़हर अली एडवोकेट, फ़हीम भाई अब्दुर्रहमान एडवोकेट, ज़ुबैर अब्बासी आदि मौजूद रहे।

Related posts

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

बलिया का एक मात्र क्रिकेट एकेडमी जहां निखरता है बच्चों का कौशल

बीच थ्रोबॉल ऑफ इंडिया में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन

error: