बिहार

डर और लालच को त्यागकर साइवर ठग से बचे : अर्चना

पटना, अजित। इंटर्नशिप कर रही छात्राओं को साइवर सेल पटना के पुलिस इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी ने साइवर ठगों से बचने का कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया। प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से चौदह दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के पांचवे दिन डिजिल साक्षरता एवं साइवर सुरक्षा के विषय पर जानकारी देते हुये बताया कि सोशल मीडिया पर कभी भी निजी सूचना साझा नही करे। डिजिटल आरेस्ट, सेक्स स्टरॉक्सन , गिफ्ट,के झांसे में नही आये । मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर सिम के साथ बैंक अकाउंट को भी बंद कराये । किसी भी वेवसाईट पर आसानी से भरोसा नही करे उसका जँच परख करें। साइवर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराये। वही सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कोई आपका फ़ोटो का दुरूपयोग कर रहा हो तो पुलिस और परिजन के आवश्य बताये। साइवर फ्रॉड होने पर डरे नही समय रहते साइवर थाना से सम्पर्क करें और सतर्कता बरते।

बिहार में साइवर क्रिमिनल रोज लोगो को ठगने का तरीका निकाल रहा है इससे बचने की जरूरत है युवा और बृद्ध जन अधिक शिकार हो रहे है । वही एसआई सोनी राय ने बताया कि फेसबुक, वाट्सप , इंस्टाग्राम में अनजान लोगों से दोस्ती न बढ़ाये और नही ओटीपी सेयर करें । विजली बिल , नौकरी, के नाम पर कोई लिंक आये तो उसे टच मत करे आपका मोबाइल हैक हो सकता है । फेसबुक, वाट्सप,ईमेल पर डबल लॉक लगाये।

Advertisements
Ad 1

श्री अरबिंद महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ साधना ठाकुर ने सभी का स्वागत किया । मौके पर डॉ प्रियरंजन , डॉ सपना बरुआ, पत्रकार नीलम वर्मा, माई भारत के स्वयंसेवक रवि प्रकाश, दूरदर्शन के कलाकार शालू मिश्रा, टीम लीडर ज्योति समेत सैंकड़ो छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: